फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Responsibility of taking samples with the help of just one lab technician

Shamli News: सिर्फ एक लैब टेक्नीशियन के सहारे सैंपल लेने का जिम्मा

Thu, 17 Oct 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 17 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Responsibility of taking samples with the help of just one lab technician
शामली। जिले में वायरल से लेकर मलेरिया, खांसी के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। मगर सैंपलों की जांच का जिम्मा सिर्फ एक कर्मचारी पर है। यही नहीं, नई लैब के निर्माण के चलते कर्मचारी अस्पताल में इमरजेंसी के बाहर खुले में सैंपलों की जांच करने को मजबूर है। मरीजों, तीमारदारों ने हर रोज 300 मरीजों के सैंपलों की जांच की सुविधा की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, जिला अस्पताल में अत्याधुनिक लैब का निर्माण पुरानी लैब में ही चल रहा है। जिसके कारण खून, सीबीसी और अन्य जांच इमरजेंसी रूम के सामने खुले में कर्मचारी करने को मजबूर हैं। एक कर्मचारी ही जांच के लिए तैनात किया गया है, जिसके कारण पूरे दिन में यहां पर 120 से लेकर 140 जांचें ही जो पाती हैं। जबकि 300 से अधिक मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. किशोर कुमार आहूजा का कहना है कि लैब टेक्नीशियन जांच के लिए अस्पताल में सिर्फ एक ही है। दो की मांग के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, जल्द ही मांग पूरी होने की संभावना है। प्रयास रहता है कि सभी मरीजों की जांच कराई जाएगी। अत्याधुनिक लैब बनते ही सभी प्रकार की जांच मरीजों की कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हर रोज 200 से अधिक की जांच हो
ऊन का रहने वाले नितिन ने बताया कि वह मलेरिया बुखार की जांच के लिए अस्पताल में पहुंचा था। मगर ढाई घंटे से लाइन में लगा है। जांच के लिए कम से कम तीन कर्मचारी तैनात होने चाहिए।
ललौन के बाबू ने कहा कि विभिन्न प्रकार की जांच के लिए कर्मचारियों की संख्या जिला अस्पताल में कम होने के कारण मरीज परेशान रहते हैं। मामले की शिकायत डीएम से भी की जाएगी।

चौसाना के हुसैन ने कहा कि हर रोज 200 से लेकर 300 मरीजों की जांच होनी चाहिए। साथ ही कर्मचारी भी बढ़ाए जाएं ताकि मरीजों को जांच के लिए इंतजार नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed