फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Respect for women's honor

नारी के सम्मान का लिया संकल्प

Wed, 08 Mar 2017 11:59 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Respect for women's honor
women's day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के सभी शिक्षण संस्थानों में विश्व महिला दिवस बडे़ ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल, कॉलेजों में नारी सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपने विचार रखे। शिक्षकों ने बच्चों को महिलाओं के बढ़ते कदमों के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


रॉक गोल्ड एकेडमी में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन सुनील गोयल व शिखर गोयल और प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम आयोजित कर नारी सशक्तिकरण पर बल दिया। निबंध, वाद विवाद, कविता, गायन, पोस्टर व नाटक प्रतियोगिता के माध्यम से नारी का महत्व बताया गया।
विज्ञापन


सुनील गोयल, शिखर गोयल ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। नारी का समाज में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज नारी का समाज में एक विशेष स्थान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने कहा कि आज महिला खेल जगत, शिक्षा क्षेत्र, राजनीति के साथ हर क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही है। उन्होंने सभी से नारी का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में भी छात्राओं के वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अध्यक्ष ब्रजपाल शास्त्री ने किया। उन्होंने सभी से नारी का सम्मान करने का आहवान किया। 

सभी छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खो-खो, हैंडबाल, दौड, लंबीकूद आदि में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने कहा कि आज लड़की लड़कों से किसी क्षेत्र में कम नहीं है।

विजेता किए सम्मानित
ऊन। वनस्थली एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य रविंद्र कुुमार डागर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हुए महिलाओं के बढ़ते कदम पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर ओलम्पियाड विजेताओं को सम्मानित किया गया। 17 दिसंबर 2016 को विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व प्रथम तीन विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि हम सभी को नारी का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

अधिकारों का लाभ पाने के लिए जागरूक हों
कांधला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांधला स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं, गांव गढी दौलत में  महिला चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया।

राजकीय महिला महाविद्यालय में गोष्ठी के दौरान छात्रा सुरभि चौहान ने कहा कि महिला को सशक्त करने के लिए सरकार द्वारा अनेक कानून बनाए गए हैं। उनका लाभ पाने के लिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। डॉ. विशाल कुमार ने कहा कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 के अनुसार महिलाओं को संपत्ति में भी अधिकार दिया गया है। मगर अधिकांश को इसकी जानकारी नहीं है, जिस कारण महिलाएं कमजोर हैं।

प्राचार्या डॉ. संध्या रानी, डॉ. ब्रजभूषण, संगीता तोमर, दीप्ती चौधरी आदि ने भी विचार रखे। उधर, क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नारी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। 


प्रभारी प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन ने कहा कि यदि हमें पूर्ण रूप से सामाजिक विकास करना है तो लिंग भेद समाप्त करके लड़कियों को लड़कों के बराबर सहयोग ओर सुविधाएं प्रदान करनी होंगी। छात्र-छात्राओं ने महिला अधिकारों पर आधारित नाटक का मंचन किया। संचालन सहायक अध्यापक मोहम्मद कासिम शाह ने किया। इस मौके पर मंजूर हसन, कमला, जरीना, सत्तो, रूबी, फरजाना, पूजा, मोनिका, फिरदौस, अय्युब, जावेद, शहजाद, तालिब, गु्ड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed