फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Resolve to follow the principles of Kalu Baba

कालू बाबा के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प

Wed, 21 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the principles of Kalu Baba
कालू बाबा के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प
विज्ञापन

शामली। भारतीय कश्यप जनचेतना मंच के तत्वावधान में माता वैष्णो देवी मंदिर के सभागार में टंकी रोड स्थित महर्षि कालू बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कालू बाबा व महर्षि कश्यप के चित्र के सम्मुख सामूहिक पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा नेता किरणपाल कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज का बड़ा ही गौरवशाली इतिहास रहा है। देश के निर्माण से लेकर देश की आजादी तक के सफर में समाज की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। गुरुओं की परंपरा में सर्वश्रेष्ठ महर्षि कालू बाबा का अपना एक पौराणिक महत्व है।
विज्ञापन

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य रामजीलाल कश्यप ने भी समाज को अपना इतिहास जानने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनिल कश्यप, ग्राम प्रधान सुनील कश्यप, राजपाल कश्यप भौरा कलां, डायरेक्टर गन्ना समिति शामली संजीव कश्यप, चंद्रपाल कश्यप कुडाना, संजीव कश्यप शेखूपुरा, सिकंदर कश्यप, सलेकचंद टिटौली, राजेंद्र कश्यप सिसौली ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पवन कश्यप सेहटा ने संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अतिथियों को महर्षि कालू बाबा का चित्र देकर सम्मानित किया। नारायण कश्यप हडौली लोक गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अध्यक्षता कर रहे चौधरी रमेश कश्यप सिसौली ने महर्षि कालू बाबा के साथ-साथ समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला और युवा पीढ़ी को संगठित व मजबूत करने पर बल दिया।

संचालन मास्टर नीटू कश्यप ने किया। चौधरी निमेष कश्यप बधेव, संजू कश्यप, अनुज कश्यप लांक, चांद कश्यप, रणपाल कश्यप, नरेश कश्यप, नीरज कश्यप, प्रशांत कश्यप, विकास कश्यप, पप्पू कश्यप, शिव कुमार कश्यप, राजीव कश्यप, रजत कश्यप, रूमी कश्यप, अरविंद कश्यप हरसौली, सोनू कश्यप चरथावल, बीरपाल कश्यप खरड़, कपिल प्रधान बिडौली, सुशील कश्यप लांक, बबलू खेड़ी पट्टी, दीपक भाज्जू, मोहन नाला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed