फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Residents upset due to leakage of drinking water pipeline

Shamli News: पेयजल पाइप लाइन लीकेज से क्षेत्रवासी परेशान

Tue, 20 Jun 2023 05:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
Residents upset due to leakage of drinking water pipeline
- पंचायत की उदासीनता के चलते लोगों में रोष, नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन

फोटो

झिंझाना। कस्बे के मुख्य मार्ग पर पिछले काफी दिनों से पानी की टंकी के पाइप लीकेज हो रहे हैं, जिससे सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में भारी वाहन के गिरने से भवनों में कंपन होता है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। नगर पंचायत की उदासीनता के चलते लोगों में रोष व्याप्त है।
नगर पंचायत द्वारा कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए करीब 10 वर्ष पूर्व बिछाई गई पाइप लाइन आए दिन कहीं ना कहीं से लीकेज होती रहती है। बिड़ौली स्टैंड के निकट दो अलग-अलग स्थानों पर पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन लीकेज हो रही है, जिससे लगातार पानी के रिसाव से सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं। वहीं भारी वाहनों के चलने से पानी वाली जगह से सड़क धंस गई है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कुछ घरों में दूषित पानी आने की भी समस्या है।
विज्ञापन



क्षेत्र निवासी कैलाशी विश्वकर्मा का कहना है कि करीब दो माह से पानी के पाइप से पानी का रिसाव हो रहा है। इसकी दो माह पूर्व लिखित में शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन आज तक नगर पंचायत ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कंप्यूटर सेंटर संचालक गौतम कुमार का कहना है कि टूटी सड़क से दुकान के बाहर बैठना मुश्किल है। गड्ढों में भारी वाहनों के गिरने से दुकान व मकान में कंपन होता है। शिकायत के महीनों बाद भी नगर पंचायत ने लीकेज पाइप लाइन पर कोई कार्य नहीं किया।



व्यापारी अजय गुप्ता ने बताया कि उनके सामने लगभग 15 दिन से पानी की पाइप लाइन लीकेज है, जिसके कारण सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं। सुबह और शाम जब पानी का प्रेशर तेज आता है, तब पानी उनके गोदामों में भी घुस जाता है। नगर पंचायत का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।


-------------

अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि पेयजल पाइप लाइन कस्बे में जहां भी लीकेज होती है, तुरंत ठीक कराया जाता है। जहां भी लीकेज है उन्हें जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed