फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Reserve PAC force will remain in five police stations

पांच थानों में रहेगा रिजर्व पीएसी बल

Sun, 01 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Reserve PAC force will remain in five police stations
शामली भैसवाल रोड पर मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व बैठक में भाग लेते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
पांच थानों में रहेगा रिजर्व पीएसी बल
विज्ञापन

शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले का फोर्स शहरों और कस्बों में तैनात रहेगा। जिले के पांच थानों शामली, थानाभवन, कैराना, कांधला और थानाभवन को संवेदनशील मानते हुए वहां पर रिजर्व में पीएसी बल मौजूद रहेगा। खुफिया टीमें भी निगरानी करती रहेगी। इसके अलावा सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिले में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। रोड चेकिंग के अलावा शहर के होटल, धर्मशाला, ढ़ाबे, रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत सभी स्थानों पर नजर रखी जा रही है। रात में इन सभी स्थानों पर चेकिंग शुरू की गई है। एसपी ने बताया कि शामली समेत जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
शामली। सीएम के कार्यक्रम को लेकर एक दिन पहले लखनऊ से एडवांस सिक्योरिटी लाइजिंग की टीम शनिवार को शामली पहुंच गई। एएसएल के प्रभारी 23 बटालियन पीएसी के कमांडेंट अनुपम सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन

आंशिक रूप से रूट डायवर्जन रहेगा
सीएम की जनसभा भैंसवाल रोड पर शहर से बाहर होने के कारण आंशिक रूट डायवर्जन किया जाएगा। करनाल रोड से नहर पटरी को जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा। केवल जनसभा में जाने वाले वाहन ही निकाले जाएंगे। पुलिस कार्यालय से लेकर पुलिस लाइन तक जनसभा स्थल के पीछे वाली नहर पटरी को सील किया जाएगा। उस पर किसी तरह की आवाजाही नहीं रहेगी। जिस समय सीएम शामली में रहेंगे, उस समय एसटी तिराहा से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के लिए दो और वीआईपी के लिए एक प्रवेश द्वार
पुलिस लाइन में जनसभा स्थल पर जाने के लिए पुलिस कार्यालय से पहले ही बेरिकेडिंग कर रास्ता बनाया गया है। एसपी ने बताया कि जनता के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जबकि वीआईपी के लिए एक प्रवेश द्वार रहेगा। पुलिस कार्यालय से पहले ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सीएम योगी के शामली में कार्यक्रम के लिए भैंसवाल रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन में आम जनमानस के लिए कोई भी पास की जरूरत नहीं पड़ेगी।

शामली भैसवाल रोड पर  मुख्यमंत्री के आगमन के लिये बैठक में बोलत एसपी विनीत जायसवाल

शामली भैसवाल रोड पर मुख्यमंत्री के आगमन के लिये बैठक में बोलत एसपी विनीत जायसवाल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed