फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Republic Day celebrated with great pomp in Collectorate

कलक्ट्रेट में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Tue, 28 Jan 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with great pomp in Collectorate
शामली पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर शपथ लेते राज्यमंत्री विजय कश्यप व डीएम और एडीएम। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले के सरकारी कार्यालय में 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलक्ट्रेट भवन में सुबह 8.30 बजे डीएम अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण करके अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

ध्वजारोहण के उपरांत डीएम ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों, बच्चों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। शांति का प्रतीक स्लोगन भी छोड़ा गया। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता की प्रतिज्ञा दिलाई। डीएम ने गणतंत्र दिवस संकल्प हस्ताक्षर अभियान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हस्ताक्षर कर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट कार्यालय और अनावासीय भवनों के लिए धनराशि स्वीकृत होगई है। जल्दी ही कलक्ट्रेट का निर्माण हो जाएगा। वहां पर अधिकारियों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण पूूरा होगा। जिससे अधिकारियों कर्मचारियों की रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने जिले की कई आयुष्मान गोल्डन कार्ड, खाद रसद, जन शिकायतों के निस्तारण आदि में जनपद शामली अन्य कई जिलों की भांति प्रथम स्थान पर है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करने के लिए बच्चों को सम्मानित किया गया। संचालन अजय बाबू शर्मा ने किया। मौके पर अपर जिला अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, तहसीलदार राजकुमार, सहित कलक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी, अधिवक्ता, लेखपाल एवं अमीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ध्वजारोहण कर किया पौधरोपण
शामली। वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सोसायटी की ओर से रेलवे आरक्षण केंद्र के सामने पार्क में संस्था के संरक्षक विजय कौशिक ने ध्वजारोहण किया। संस्था के महामंत्री रविंद्र सिंह ने पौधरोपण किया। मौके पर विनोद कुमार, रमेश शर्मा, प्यारेलाल शर्मा, निरंजन सिंह, हरपाल, रामनाथ सैनी आदि रहे। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से गोशाला रोड पर बैंड मार्केट के पास संस्था के कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में जियालाल जैन समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। संचालन सचिव देवेंद्र आचार्य ने किया। महिपाल पुरोहित, सत्य प्रकाश अग्रवाल, मदनलाल खंद्रावली, अशोक वशिष्ठ, सुनीता गोस्वामी, संतोष संगल, बाला विश्वकर्मा, मालती गोस्वामी, कुसुम जैन, मुनेश स्वामी आदि रहे।

शामली पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर  फायर करते पुलिसकर्मी।

शामली पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर फायर करते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed