फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Reprimanded for not verifying pension beneficiaries

पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन न होने पर सीडीओ ने लगाई फटकार

Sat, 09 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Reprimanded for not verifying pension beneficiaries
शामली। शासन के आदेश पर भी विभिन्न पेंशन के लाभार्थियों के मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर सत्यापन के बाद विभागीय पोर्टल पर अपडेट नहीं किए गए। जिसकी वजह से जिला 60वें पायदान पर पहुंच गया। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी बीडीओ और ईओ को फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की पंचायतवर/वार्डवार ड्यूटी लगाकर यह कार्य पूरा कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी दी कि जिस ब्लॉक/नगर निकाय की प्रगति कम पाई जाएगी, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश हैं कि जिन लाभार्थियों का पेंशन वेबसाइट पर आधार सत्यापन हो जाएगा, मात्र उन्हीं को ही वित्तीय वर्ष 2022-23 से वृद्धावस्था पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाएगा। वृद्धावस्था पेंशन के लिए 9818512059, विधवा पेंशन के लिए 7217403141 और दिव्यांग पेंशन के लिए 8279702199 पर किसी भी समस्या के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed