फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Reports filed from both sides in woman's death in private hospital

Shamli News: निजी अस्पताल में महिला की मौत में दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज

Thu, 26 Sep 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 26 Sep 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Reports filed from both sides in woman's death in private hospital
शामली। सहारनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका के पुत्र की तरफ से चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, चिकित्सक की तरफ से अस्पताल में घुसकर हमला करने की कोशिश और स्टाफ से अभद्रता के आरोप में करीब 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा निवासी 64 वर्पीय प्रेमो की सोमवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसे हृदय संबंधी समस्या होने पर 15 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में दोनों पक्षो की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर तहरीर दी गई। थाना पुलिस के मुताबिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुनील चौधरी की तरफ से अस्पताल में घुसकर करीब 30 से 40 लोगों पर स्टाफ से अभद्रता करने और हमला करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उधर, मृतक के पुत्र हरेंद्र की तरफ से चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed