फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report on six including woman in case of youth's death

युवक की मौत के मामले में महिला सहित छह पर रिपोर्ट

Tue, 12 Apr 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Report on six including woman in case of youth's death
शामली। फांसी पर लटके मिले युवक की मौत के मामले में पीड़ित के भाई ने दूसरे समुदाय की महिला सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि महिला परेशान करती थी। पीएम के बाद युवक के शव को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जलालाबाद के मोहल्ला आर्य नगर निवासी सुमित कश्यप पुत्र मांगेराम कश्यप का शव रविवार में दिव्या पब्लिक स्कूल के पीछे नदी किनारे जामुन के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उधर इस मामले में देर रात मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए रानी पत्नी साजिद, आस मोहम्मद पुत्र निसार, वारिस पुत्र शराफत, सानू पुत्र मिद्दा हसन, फिरोज पुत्र मोहम्मद रफी, भूरा के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि महिला उनके भाई को मोबाइल पर फोन कर परेशान करती थी। इसको लेकर होली की रात्रि में नीलगरान चौक पर झगड़ा कर मार पिटाई की गई थी। जिसके बाद में समझौता हो गया था। नामजद आरोपी महिला व उससे जुड़े युवक रंजिश रखे हुए थे। इसी रंजिश में उनके भाई की हत्या की गई है। सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का था। जिसको लेकर युवक को परिजन रोक रहे थे, जिससे क्षुब्ध होकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी इसी ओर इशारा कर रही है कि यह आत्महत्या ही है। फिर भी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि किसी प्रकार की संलिप्तता मिलती है, तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत
शामली। शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक के निकट एक 45 वर्षीय व्यक्ति अचानक चक्कर खाकर गिर गया। जिसके बाद वह निकट ही स्थित एक बेंच पर बैठ गया। अचानक पीछे गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और आदर्श मंडी पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने मृतक की जेब से एक आधार कार्ड भी बरामद किया जिसमें उसका नाम पवन कुमार निवासी गांव पिंडौरा झिंझाना लिखा मिला। जिस पर झिंझाना पुलिस के माध्यम से मृतक के परिजनों को सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed