{"_id":"6658f01f0d3c325b0c067db4","slug":"report-on-eight-including-medical-superintendent-for-electricity-theft-shamli-news-c-26-1-sal1001-121967-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिजली चोरी करने पर चिकित्सा अधीक्षक समेत आठ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिजली चोरी करने पर चिकित्सा अधीक्षक समेत आठ पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चेकिंग करती विद्युत विभाग की टीम-विद्युत विभाग
कैराना (शामली)। विद्युत विभाग ने बुधवार की देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक परिसर में विद्युत चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक और एक सर्जन सहित आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। विद्युत विभाग ने आठों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार देर रात विद्युत उपखंड अधिकारी सलिल कुमार गौतम के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया। सलिल कुमार ने बताया कि इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौरसिया, डॉ मनीष राठी, बबीता और योगेश कुमार के घरों में बिजली चोरी पाई गई। टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी करते हुए उनके केबल भी जब्त किए। इसके बाद टीम ने ब्लॉक कॉलोनी परिसर में अभियान चलाया। यहां पर चेकिंग के दौरान पुष्पा रानी, कासिम बाबू, प्रेम स्वरूप और राजेश के घरों में बिजली चोरी पाई गई। टीम ने यहां भी वीडियो ग्राफी करते हुए केबिल जब्त कर लिए।
बाद में टीम ने सभी आठ उपभोक्ताओं के विरुद्ध धारा 135 के तहत बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान टीम में अवर अभियंता सुरजीत कुमार, मोहम्मद कय्यूम, संविदा कर्मचारी तेजा, अजीम व कवर आदि शामिल रहे। उधर मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि रात में विद्युत विभाग की टीम आई थी। उनके यहां ऐसा कुछ नहीं मिला कि उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो।
विज्ञापन
बिजली चोरी करने में कैराना सीएचसी प्रभारी सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजली चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिन उपभोक्ताओं पर 5000 रुपयों से अधिक का बकाया है उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
-सलिल कुमार गौतम, विद्युत उपखंड अधिकारी, कैराना