फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report lodged against retired inspector for amassing disproportionate assets

Shamli News: सेवानिवृत्त निरीक्षक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Jul 2024 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 22 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Report lodged against retired inspector for amassing disproportionate assets
गढीपुख्ता के मालैडी  निवासी  सेवा निवृत  पुलिस इस्पेक्टर   सहदेव  सिंह
शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव मालेंडी निवासी सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक सहदेव सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाने पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद सिविल लाइंस के निरीक्षक कृष्ण अवतार की तरफ से गढ़ीपुख्ता थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2020 में सहदेव सिंह क्राइम ब्रांच जनपद संभल में तैनात थे। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की जांच चल रही थी। जांच में पाया गया कि आरोपी सहदेव सिंह को निर्धारित अवधि में वैद्य स्रोतों से 77 लाख 7 हजार 157 रुपये की आय हुई जबकि इस अवधि में उनके द्वारा चल-अचल संपत्ति के अर्जन और परिवार के भरण पोषण आदि मदों पर एक करोड़ 12 लाख 93 हजार 733 रुपये व्यय किए गए। जो आय के सापेक्ष व्यय 35,86,576 रुपये अधिक व्यय किया गया। इस अनुपातिक व्यय के संबंध में सहदेव सिंह कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पाए।
विज्ञापन

इस मामले में सहदेव सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गढ़ीपुख्ता थाने पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि सेवानिवृत्त निरीक्षक सहदेव सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति षड्यंत्र के तहत फंसाने का आरोप
सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर सहदेव सिंह का कहना है कि उसे राजनीति षड्यंत्र के तहत झूठा फंसाया गया था। उनसे स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया और न ही एक साल से उन्हें कोई नोटिस दिया गया। उनके पास पैतृक मकान है और वे गांव में ही रहते हैं। उन्होंने कोई चल-अचल संपत्ति नहीं खरीदी। एक फ्लैट लिया है, उसे भी बैंक से ऋण लेकर लिया है। उन्हें प्रताड़ित करने के लिए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सहदेव सिंह ने बताया कि वे एक साल पहले पीलीभीत से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed