फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against three people including husband

महिला से मारपीट करने पर पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 24 Aug 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Report filed against three people including husband
पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। महिला से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसपी अभिषेक ने गंभीरता से लिया है। एसपी के आदेश पर गढ़ीपुख्ता थाने पर महिला की तरफ से पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। समय पर रिपोर्ट दर्ज न करने पर एसपी ने सीओ थानाभवन को मामले की जांच सौंपी है।

एक महिला के साथ बर्बरतापूूर्ण तरीके से मारपीट करने के साथ ही घसीटते हुए ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो पर एसपी अभिषेक ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने बताया कि जांच में वीडियो गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव राझड़ का पाया गया, जो चार-पांच दिन पुराना है। जांच में पाया गया कि महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की। महिला का मायका कैराना क्षेत्र के गांव पावटीकलां है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर को रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीओ थानाभवन को इस प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज करने में जो समय लगा है, इसके लिए जो दोषी है, उसका दोष निर्धारण करते हुए सीओ को आख्या सहित जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। उधर, गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित महिला सितारा की तहरीर पर पति गुलाब, सास व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed