{"_id":"611d50578ebc3e79fd451675","slug":"report-filed-against-the-accused-for-molestation-shamli-news-mrt552380696","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ करने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ करने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कैराना। घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
कस्बे की एक कॉलोनी निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि तीन माह से एक युवक रास्ते में छेड़छाड़ करता है। परेशान होकर उसने आरोपी की मां से शिकायत की। जिस पर उन्होंने अपने बेटे को समझाने का आश्वासन दिया। सोमवार रात करीब आठ बजे वह पानीपत से वापस अपने घर आ रही थी, तो आरोपी ने फिर से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर घर में घुसकर आरोपी ने अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर पड़ोसी आए तो धमकी देते हुए फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी शोएब निवासी मोहल्ला रहमत कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
इसके अलावा मुकदमे की रंजिश में पीड़ित पक्ष के साथ झगड़ा करने पर शोएब के भाई रिजवान, पिता दिलदार और गुलबहार निवासी गांव सुन्ना थाना कांधला और शकील निवासी गांव असफगढ़ थाना तीतरो जिला सहारनपुर को गिरफ्तार करके शांतिभंग में चालान किया है।