फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against ten for beating a semi-nude youth with sticks

Shamli News: अर्द्धनग्न युवक को लाठी-डंडों से पीटने पर दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Aug 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 01 Aug 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Report filed against ten for beating a semi-nude youth with sticks
बाबरी में युवक की पिटाई करते लोग  शोशल मीडिया
बाबरी (शामली)। थानाक्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में अर्द्धनग्न युवक को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने अपनी तरफ सात को नामजद करते हुए दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह मामला करीब एक माह पहले का बताया गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर गांव गोगवान जलालपुर में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने के दो वीडियो एक 36 सेकेंड और दूसरा एक मिनट का वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अर्द्धनग्न युवक के हाथ रस्सी से बांधकर आठ-दस युवक गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडों, बेल्टों से बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक अपना नाम मोहित निवासी गांव सलावा थाना सरधना जिला मेरठ बताते हुए जान बख्शने की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर थाने के पुलिस उपनिरीक्षक रामवीर सिंह की तरफ से से गांव गोगवान जलालपुर निवासी हर्षित, ललित उर्फ मांगा, मोंटी, विनय, वंश, बालिस्टर और सन्नी को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो करीब एक माह पहले का है। इस मामले में उस समय दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया था। उस समय मारपीट संबंधी कोई वीडियो सामने नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed