फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against nine people including constable in two cases of woman harassment

Shamli News: महिला उत्पीड़न के दो मामलों में सिपाही समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Oct 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Report filed against nine people including constable in two cases of woman harassment
-महिला थाने पर अलग-अलग दहेज उत्पीड़न की दो रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। महिला थाने पर अलग-अलग दो मामलों में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों मामलों में यूपी पुलिस के सिपाही समेत नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
गांव टिटौली निवासी ज्योति ने महिला थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 21 नवंबर को विवेक खैवाल निवासी गांव पीरखेड़ा के साथ हुई थी। उसके पति उत्तर प्रदेश पुलिस में है और इस समय हरदोई में तैनात है। आरोप है कि शादी में दिए गए सामान से ससुराल वाले खुश नहीं थे। पति विवेक, सास नीलम देवी, ससुर वीरेंद्र सिंह, ननद रजनी, जेठ सूरज, जेठानी पिंकी आदि दहेज में दस लाख रुपये, कार की मांग करने लगे और उसे मारपीट कर प्रताड़ित किया। कुछ दिन तक वह पति के साथ हरदोई में रही। गर्भवती होने पर पति उसे गांव में छोड़ गया। इसके बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी। ससुराल वालों की मारपीट व उत्पीड़न से तंग आकर उसने अपने घर फोन किया और अपने भाई के साथ 24 अप्रैल को घर आ गई। मायके में ही उसने बच्ची को जन्म दिया। तहरीर के आधार पर महिला थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

थानाभवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2019 को पंजाब के मोहाली जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। सात जनवरी 2020 को उसने बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ समय बाद पति व देवर ने दहेज में कार की मांग की। उसने अपने ससुर को बताया तो उसने भी उनकी मांग का समर्थन किया। यह बात फोन पर अपने पिता को बताई। इसकी जानकारी मिलने पर देवर ने उसे अकेली पाकर बदनीयती से दबोच लिया। किसी तरह अपनी जान बचाई। पति को देवर की हरकत के बारे में बताया तो उसकी कोई बात नहीं सुनी। इतना ही नहीं पति और देवर ने जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद रात में पति उसे बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। अगले दिन थानाभवन थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने पति और ससुर को बुलवाया, जिसके बाद वह ससुराल चली गई। इसके बाद पति व देवर ने फिर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed