{"_id":"60845fd18ebc3ebcc434ea22","slug":"report-filed-against-key-candidate-shamli-news-mrt535885951","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रत्याशी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, रसगुल्ले बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान प्रत्याशी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, रसगुल्ले बरामद
विज्ञापन
प्रधान प्रत्याशी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव लिलौन में प्रधान पद के प्रत्याशी के घेर में वोटरों को लुभाने के लिए बनवाए गए करीब एक क्विंटल रसगुल्ले बरामद किए हैं। प्रधान प्रत्याशी व उनके समर्थकों के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर कोतवाली पुलिस को शनिवार रात को सूचना मिली कि गांव लिलौन में प्रधान पद के प्रत्याशी अनिल कुमार के यहां घेर में भट्ठी पर रसगुल्ले और मिठाई तैयार की जा रही है। बनाई गई मिठाइयों को वोटरों को अपने समर्थन में लुभाने के लिए वितरित की जाएगी। इस सूचना पर पुलिस ने प्रत्याशी के घेर में दबिश दी और जांच पड़ताल की, तो वहां पर एक कमरे में रखे रसगुल्ले मिले। कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि प्रत्याशी के घेर से रसगुल्लों को कब्जे में ले लिया गया है। प्रधान प्रत्याशी अनिल व उसके समर्थकों के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।