फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against former branch manager

पूर्व शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Report filed against former branch manager
कैराना। धोखे से पांच लाख रुपये रखने और खाता धारक के बैंक खाते में जमा नहीं करने पर पुलिस ने पीएनबी के तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मोहल्ला अंसारियान में किरयाना स्टोर करने वाले दाऊद अली ने बताया कि 2021 में उसने पीएनबी के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अंकुश शर्मा को अपने खाते में जमा कराने के लिए पांच लाख रुपये दिए थे। शाखा प्रबंधक ने कहा कि उनका खाता बंद है और एक सप्ताह में चालू कर दिया जाएगा। शाखा प्रबंधक ने पांच लाख रुपये अपने पास रख लिए। वह एक सप्ताह बाद बैंक गया, तो रकम बाद में जमा करने का बात कही। ऐसा कई बार कहने के बाद 18 जून 2021 को शाखा प्रबंधक ने स्टांप पर गवाहों के सामने नोटरी लिख कर दिया कि उसके पांच लाख रुपये जमा कराने है। 19 जुलाई 2021 को शाखा प्रबंधक अंकुश शर्मा का पानीपत शाखा में ट्रांसफर हो गया। अब वह न तो उसके रुपये उसके खाते में जमा करा रहे और न ही वापस दे रहे हैं। एसपी ने तहरीर के आधार पर जांच की और पुलिस को पीएनबी के तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed