फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against 92 including BSP candidate's son and supporter

Shamli News: बसपा प्रत्याशी के पुत्र और समर्थक समेत 92 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 27 Apr 2023 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 92 including BSP candidate's son and supporter
थानाभवन। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के पुत्र व एक समर्थक को नामजद व 90 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार शाम नगर पंचायत अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी मीना देवी के कार्यालय के उद्घाटन से पूर्व उनके पुत्र लवी राणा तथा समर्थक अनमोल गर्ग ने नगर में बिना अनुमति के ढोल और आतिशबाजी के साथ जुलूस निकाला था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एसआई ब्रजपाल शर्मा ने प्रत्याशी के पुत्र लवी राणा और सर्मथक अनमोल गर्ग को नामजद व 90 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed