{"_id":"62b4b4b99caeb61dbb6f4001","slug":"report-filed-against-21-people-including-former-head-of-tisang-shamli-news-mrt594061030","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिसंग के पूर्व प्रधान समेत 21 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिसंग के पूर्व प्रधान समेत 21 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
- राजस्व टीम के साथ दुर्व्यवहार व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। थाना झिंझाना पर गांव तिसंग के पूर्व प्रधान व उसके 20 अज्ञात साथियों के विरुद्ध राजस्व टीम के साथ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव झिंझाना थाने पर दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक केरटू निवासी विजय ने एसडीएम ऊन को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसने अपनी पत्नी मंजू के नाम एक भूमि का बैनामा गांव के ताहिर से लिया है, लेकिन वह भूमि पर कब्जा नहीं दे रहा है। इस मामले में में तहसीलदार ऊन ने आठ जून को राजस्व टीम का गठन किया। राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार, हल्का लेखपाल अमरपाल व धर्मवीर मौके पर पहुंचे और अभिलेखों के अनुसार टीम ने पैमाइश शुरू की। आरोप है कि गांव तिसंग के पूर्व प्रधान राफा 20 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और राजस्व टीम के साथ बदसलूकी करते हुए उनके कार्य में बाधा डाली। साथ ही मौके पर खड़ी जेसीबी मशीन को तेल डालकर जलाने आदि धमकी दी।
सूचना पर तहसीलदार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित को भूमि पर कब्जा दिलाया। ग्रामीणों ने राजस्व टीम को जानकारी दी कि राफा भू माफिया किस्म का व्यक्ति है और उसने गांव तिसंग में पंचायत घर व चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। एसडीएम ऊन ने इस मामले की रिपोर्ट डीएम जसजीत कौर को भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया। झिंझाना थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डीएम के निर्देश पर इस मामले में पूर्व प्रधान राफा और 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।