फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against 13 people partying

पार्टी कर रहे 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 06 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 13 people partying
पार्टी कर रहे 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। शहर में वीवी इंटर कालेज रोड पर एक मसाज पार्लर के पास बिना अनुमति के जन्मदिन की पार्टी में कर रही आठ महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों को देर रात थाने से निजी मुचलकों पर छोड़ दिया।
मंगलवार देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि वीवी इंटर कालेज रोड पर एक मसाज पार्लर से सटे हॉल में तेज आवाज में म्यूजिक पर कुछ युवक और महिलाएं डांस कर रही हैं। इस सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण दहिया और महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके से पांच युवक और आठ महिलाओं व युवतियों को हिरासत में ले लिया था। सत्यनारायण दहिया ने बताया कि इस मामले में विपिन बंसल, कपिल बंसल निवासी हनुमान चौक, छोटू उर्फ रविशंकर, गुड्डू उर्फ शिवशंकर निवासी रेलपार, दीपक उर्फ दक्ष कुमार निवासी काकानगर और आठ महिलाओं, युवतियों समेत 13 लोगों के खिलाफ बिना अनुमति के इकट्ठे होकर जन्मदिन पार्टी करने, मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए सभी लोगों को देर रात में कोतवाली से निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया है। बाद में पुलिस ने विपिन बंसल का शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात नाला पटरी पर स्थित दुकान में बिना अनुमति के तेज म्यूजिक में जन्मदिन पार्टी मनाने पर पांच युवक और आठ महिलाओं को पकड़ा था। देर रात में सभी को कोतवाली से निजी मुचलकों पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed