तालाब से कब्जा हटवाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम महेंद्रपाल सिंह ने तहसीलदार मदन राठौर को एक सप्ताह पूर्व मौके पर भेजकर पैमाइश कराते हुए अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे।
जिसके चलते कब्जा करने वालों को नोटिस जारी किए गए, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी अवैध कब्जे नहीं हटाए गए। जिसके चलते शनिवार को एसडीएम पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और जेसीबी चलाकर अवैध कब्जे को हटवाया। इस दौरान तालाब के चारों ओर गहरी खाई खुदवाई गई।
हालांकि कब्जे वालों ने विरोध किया, लेकिन सख्ती देख कब्जेधारी वहां से खिसक लिए। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मदनलाल राठौर, एसआई सतीश कुमार, कानूनगो ओमपाल व ग्राम प्रधान राममेहर सिंह मौजूद रहे।
कब्रिस्तान से कब्जा हटाने की मांग
कांधला। कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत सभासद और मोहल्ले के लोगों ने डीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की। सभासद मुशर्रफ, मुरसलीन, कफील, बाबू, जरीफ, आदि ने बताया कि कब्रिस्तान के बराबर मंे कुछ लोग कब्जा कर कालोनी काट रहे है।