फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Relief from rain, crops also benefit

बारिश से लोगों को राहत, फसलों को भी फायदा

Sat, 11 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Relief from rain, crops also benefit
शामली। शुक्रवार की मध्य रात शुरू हुई तेज बारिश शनिवार सुबह तक होती रही। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, बारिश से किसानों की ज्वार, गन्ना और धान की फसल को लाभ पहुुंचा है। दोपहर बाद धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बनी रही। दिन का पारा एक डिग्री और रात का पारा दो डिग्री में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार मध्य रात्रि के बाद मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। रात बादल की गर्जनाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश होती रही। बारिश बंद होने के बाद धूप निकलनी शुरू हो गई। दोपहर के समय धूप से उमस भरी गर्मी रहने से लोग हाल-बेहाल रहे। पिछले 24 घंटे में बारिश के बाद दिन का पारा एक डिग्री और रात का पारा दो डिग्री में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने से मौसम गरम रहा। बारिश के बाद किसानों की ज्वार, गन्ना, ढै़चा और धान की फसल को लाभ पहुुंचा है। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की मध्य रात्रि से लेकर शनिवार की सुबह आठ बजे तक 30 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

बारिश से फसलों को मिलेगा लाभ
शामली। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना है। मानसून अब रफ्तार पकड़ेगा। बारिश से ज्वार, गन्ना, ढै़चा गन्ना और धान की फसल के लिए लाभ मिलेगा। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाक्टर शीशपाल सिंह, डॉक्टर विकास मलिक ने बताया कि शुक्रवार मध्य रात्रि शुरू हुई बारिश से ज्वार, गन्ना, ढ़ैचा और धान की फसल को लाभ हुआ है। तेज हवाओं से आम की फसल झड़ गई हैं। पानी भरने से तुरई, लौकी, टींडे की सब्जी को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की रोपाई युद्धस्तर पर जारी
शामली। इस बार जिले में 7 हजार 910 हेक्टेयर में बासमती धान की रोपाई युद्धस्तर पर किसानों द्वारा की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ हरीसिंह सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय को शासन से 182 क्विंटल 16 किलो धान का बीज किसानों को वितरित करने के उद्देश्य से उपलब्ध किया गया था। जिसमें किसानों को धान उपलब्ध बीज वितरित किया जा चुका है। पूसा बासमती 1509, पूसा सुगंधा, 1121,पीबी टूडल आदि का किसान रोपाई कर रहा है। जिले में 35 प्रतिशत धान की रोपाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed