फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Relief from heat, temperature dropped by two degrees Celsius

Shamli News: गर्मी से मिली राहत, तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरा

Wed, 23 Jul 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat, temperature dropped by two degrees Celsius
शामली। जिले में सुबह से ही बादल छाए रहने से लोगों को राहत मिली है। अधिकतम तापमान में दाे डिग्री सेल्सियस की कमी आई है जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने से स्थिर बना हुआ है। आज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को सुबह को हुई बूंदाबंदी से मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। मंगलवार को सुबह से ही बादल छाये रहे। काले बादल छाने से बारिश होने की उम्मीद लगी, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके बाद से दिनभर बादल छाये रहने से धूप से लोगों को राहत मिली, हालांकि उमस बनी रहीं। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने और धूप न होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 31 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में बदलाव न होने से 26 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहने और कहीं-कहीं पर हल्की व मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed