फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Relief from heat after eight hours of rain

- सुबह 8 घंटे की बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत- -दोपहर बाद मौसम हुआ सामान्य, पूरे दिन छाए रहे बादल

Thu, 30 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Relief from heat after eight hours of rain
शामली में हुई बारिश में बच्चे उपर छाता लगा कर गुजरता युवक - फोटो : SHAMLI
आठ घंटे की बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

शामली। बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक आठ घंटे की बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बृहस्पतिवार को दोपहर बारह बजे तक जिला मुख्यालय पर 50 एमएम बारिश रिकार्ड गई है।

बुधवार देर रात बादल छाए जाने के बाद तेज हवाएं चली। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े तीन बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। सुबह दस बजे के बाद बूंदाबांदी हल्की हो गई जो दोपहर बारह बजे तक जारी रही। दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया। बूंदाबांदी के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। दिन का पारा 32 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया।10 पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि बुधवार को 16 मिमी, बृहस्पतिवार को 50 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में घटता- बढ़ता तापमान का आंकड़ा
तारीख अधिकतम न्यूनतम- तापमान
-25- जुलाई- 31- 26 डिग्री सेल्सियस-
-26 जुलाई- 33- 27 डिग्री सेल्सियस-
-27 जुलाई- 36- 28 डिग्री सेल्सियस-
-28 जुलाई- 35- 26 डिग्री सेल्सियस-
-29 जुलाई- 32- 25 डिग्री सेल्सियस-
- 30 जुलाई- 32- 26 डिग्री सेल्सियस-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed