फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Release the budget for the buildings of the District Court

जिला न्यायालय के भवनों का बजट जारी कराएं

Wed, 11 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Release the budget for the buildings of the District Court
थानाभवन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा से वार्ता करते अधिवक्ता - फोटो : SHAMLI
शामली। जिला बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के गन्ना मंत्री सुुरेश राणा से मिला। उन्होंने पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव में जिला न्यायालय कार्यालय एवं आवासीय भवनों के लिए शासन से बजट आवंटित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल थानाभवन में फार्म हाउस मेें प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिला। सीएम योगी के नाम ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि नवीन मुख्यालय पर जिला जज न्यायालय कार्यालय और आवासीय भवनों के लिए 51 एकड़ भूमि लंबे समय से आरक्षित है। भूमि की चहारदीवारी हो चुकी है, किंतु सालों से जिलाजज न्यायालय के अनावसीय-आवासीय भवनों के लिए बजट शासन से नहीं मिला है। जिले के अधिवक्ताओं ने विधि मंत्री, प्रमुख सचिव न्याय से मिलकर जिला न्यायालयों शामली आवासीय, अनावसीय भवन के लिए बजट अवमुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल की ओर से दिए गए ज्ञापन को उत्तर प्रदेश शासन में मुख्यमंत्री एवं विधि मंत्री और प्रमुख सचिव न्याय को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed