{"_id":"5fc9343f8ebc3e9bc567d1ff","slug":"reimbursement-of-321-students-of-bed-btc-stuck-shamli-news-mrt5139375170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड-बीटीसी के 321 छात्रों को प्रतिपूर्ति फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड-बीटीसी के 321 छात्रों को प्रतिपूर्ति फंसी
विज्ञापन

शामली। बीएड एवं बीटीसी के प्रशिक्षणार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति पर शासन ने रोक लगा दी है। इससे जिले के 321 छात्र-छात्राओं की शुल्क प्रतिपूर्ति भी फंस गई है। पिछले साल से अभी तक इन छात्र-छात्राओं को शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिली थी।
शिक्षण सत्र 2019-20 में जिले में बीएड एवं बीटीसी के 1056 छात्र-छात्राओं ने शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किया था। इनमें से 321 छात्र-छात्राओं को अभी शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिली है। शासन ने शुल्क प्रतिपूर्ति में मिल रही गड़बड़ियों के चलते इस पर रोक लगा दी है। इससे छात्र-छात्राओं की शुल्क प्रतिपूर्ति फंस गई है। बीएड में अनुसूचित जाति के 460 में से 447 तथा सामान्य वर्ग के 272 में से 59 को ही प्रतिपूर्ति मिली है। अनुसूचित जाति के 13 और सामान्य वर्ग के 213 की प्रतिपूर्ति फंस गई है। बीटीसी में अनुसूचित जाति के 272 में से 179 को प्रतिपूर्ति मिली, जबकि 18 वंचित हैं। सामान्य वर्ग के 127 में से 50 को ही प्रतिपूर्ति मिली है, जबकि 77 वंचित रह गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा का कहना है कि शुल्क प्रतिपूर्ति पर रोक लगाने के संबंध में जिला स्तर पर आदेश नहीं मिला है।