फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Registration will have to be done on U-Dais, otherwise you will be fined.

Shamli News: यू-डायस पर कराना होगा पंजीकरण, नहीं तो गिरेगी गाज

Tue, 24 Oct 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Registration will have to be done on U-Dais, otherwise you will be fined.
शामली। यू-डायस पोर्टल पर जानकारी नहीं देने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिले में संचालित होने वाले परिषदीय व मान्यता प्राप्त, निजी शिक्षण संस्थानों की ओर से यू-डायस पोर्टल पर इस वर्ष भी पंजीकरण करना है। उनकी ओर से भरी जानकारी में यदि कोई कमी मिलती है तो उसके लिए संस्था के प्रधानाध्यापक व संबंधित क्षेत्र के शिक्षक संकुल को जिम्मेदार माना जाएगा। सभी स्कूल संचालकों को आदेश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन

यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापक को पहले पंजीकरण कराना होता है। इसके बाद स्कूल में कक्षावार बच्चों की संख्या, शिक्षकों का विवरण व विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं का विवरण दर्ज करना होता है। जिसके माध्यम से बेसिक शिक्षा या शासन में बैठे जिम्मेदार यू-डायस कोड के माध्यम से विद्यालय की सूचनाओं को एक क्लिक से जान लेते हैं। इस बार पंजीकरण में अभी बहुत से विद्यालयों ने रुचि नहीं दिखाई है, ऐसे में सभी को तेजी से पंजीकरण कराने को कहा गया है। साथ ही ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला समन्वयक अमित कुमार ने कहा कि यू-डायस पर गलत सूचना पर प्रधानाध्यापक व शिक्षक संकुल की जवाबदेही तय की जाएगी और इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए है। यदि इसमें लापरवाही मिलती है तो उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed