फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Registration of commercial vehicles will be done at dealer point

व्यावसायिक वाहनों का डीलर प्वाइंट पर होगा पंजीकरण

Thu, 17 Sep 2020 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Registration of commercial vehicles will be done at dealer point
व्यावसायिक वाहनों का डीलर प्वाइंट पर होगा पंजीकरण
विज्ञापन

शामली। व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण समय पर कराने को लेकर परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था की है। अब इन वाहनों का पंजीकरण परिवहन विभाग कार्यालय में न होकर डीलर प्वाइंट पर ही कराया जाएगा। इससे विभाग को समय पर राजस्व प्राप्त हो सकेगा।
व्यावसायिक वाहनों को एजेंसी से खरीदने के बाद कुछ वाहन स्वामी उनका परिवहन विभाग में समय पर पंजीकरण नहीं करा पाते थे। इससे विभाग को समय पर राजस्व नहीं मिल पाता था और राजस्व में अपेक्षित बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही थी। अब परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था बनाई है। नई व्यवस्था के तहत अब निजी वाहनों की तरह ही व्यावसायिक वाहनों का डीलर प्वाइंट पर ही पंजीकरण कराना होगा। जिले में यह प्रक्रिया 28 सितंबर से लागू की जाएगी। नई प्रक्रिया के लागू होने से समय पर वाहनों के पंजीकरण होंगे और विभाग को भी समय पर राजस्व की प्राप्ति हो सकेगी। इस नई प्रकिया के तहत जिले में व्यवसायिक वाहनों के डीलरों को 20 सितंबर से प्रशिक्षण के साथ यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीलरों को कराना होगा पंजीकरण
व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण कराने के इच्छुक डीलरों को भी परिवहन विभाग में निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर अपना पंजीकरण कराना होगा। उन्हें प्रशिक्षण देकर यूजर आईडी व पासवर्ड दिया जाएगा। इसके बाद डीलर प्वाइंट पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। जिले में ई-रिक्शा चालक और चार पहिया व्यवसायिक वाहनों करीब 25 डीलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
व्यावसायिक वाहनों का डीलर प्वाइंट पंजीकरण प्रक्रिया जिले में 28 सितंबर से लागू हो रही है। अब निजी वाहनों की तरह ही डीलर के माध्यम से व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण हो सकेगा। 20 सितंबर से इच्छुक डीलरों को प्रशिक्षण के साथ यूजर आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
- मुंशीलाल, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed