फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Reflectors missing from dividers and vehicles, who is responsible if an accident occurs?

Shamli News: डिवाइडरों और वाहनों से रिफ्लेक्टर गायब, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन

Sat, 13 Jan 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 13 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Reflectors missing from dividers and vehicles, who is responsible if an accident occurs?
शामली। शहर में सड़क पर लगाए गए डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उन पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। रात में कोहरा व अंधेरे में ये क्षतिग्रस्त डिवाइडर हादसों का कारण बन रहे हैं, लेकिन अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में रात को घना कोहरा छाया रहता है। कोहरे के कारण दृश्यता भी बहुत कम होने से नजदीक का भी दिखाई नहीं देता। शहर में यातायात के सुचारू संचालन के लिए सड़क के बीच में डिवाइडर लगाए गए है, ताकि वाहन अपनी लेन में चलते रहे और जाम न लग सके। पिछले कुछ समय से शहर में लगे डिवाइडर ही हादसों का कारण बन रहे हैं। इन पर रिफ्लेक्टर न लगे होने से वाहन टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी इस तरह ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा शहर से गुजरने वाले वाहनाें पर भी रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए हैं और कई वाहनों की तो पीछे की लाइट भी टूटी हुई मिलती है। ऐसे में हादसा होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग पर कई जगह टूटे डिवाइडर
शहर में अजंता चौक से लेकर तिमरसा तक कई जगह पर डिवाइडर टूटे हुए हैं। जावेद चौधरी और मनीष का कहना है कि डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर न होने से अक्सर वाहन दुर्घटनाक्षतिग्रस्त होते रहते हैं। अधिकारियाें को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। पूर्व में कई बार डिवाइडराें से टकराकर रात में हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावेज और अंकित जैन ने बताया कि रात में कोहरा ज्यादा छाया रहता है, जिससे वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगी होनी चाहिए। शहर से अधिकतर वाहन ऐसे होते हैं, जिन पर रिफ्लेक्टर टेप लगी नहीं होती। कई वाहन तो ऐसे होते है कि पीछे की लाइट भी टूटी रहती है। अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जा रहे हैं। जहां जहां पर शहर में डिवाइडर टूटे हुए हैं, जल्दी ही उनकी मरम्मत कराकर ठीक कराया जाएगा।
-रामेंद्र सिंह, ईओ नगरपालिका शामली।
वाहनाें पर रिफ्लेक्टर समय-समय पर लगवाए जा रहे हैं। अगर किसी वाहन पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं तो उन पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएंगे।
- सुखविंद्र सिंह, जिला यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed