फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Records of families of Manihar dynasty searched

Shamli News: मनिहार वंश के परिवारों का रिकाॅर्ड खंगाला

Sat, 01 Feb 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 01 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Records of families of Manihar dynasty searched
गांव भावसी  में  मनिहार खेडा के वंशजों  से वार्ता करते एसडीएम शामली  । सौ   से ग्रामीण
शामली। जलालाबाद के ऐतिहासिक किले की बाबत एसडीएम सदर विनय कुमार भदौरिया ने भावसी गांव में पहुंचकर मनिहार खेड़ा वंशज परिवारों से बातचीत की और जानकारी के लिए नोटिस भी जारी किए। एसडीएम ने राजपूत वंश के सौ परिवारों का रिकार्ड खंगालकर नोटिस जारी किया है। किले में मौजूद कुएं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

जलालाबाद के ऐतिहासिक किले को मनिहार खेड़ा दुर्ग कल्याण समिति ने हिंदू राजाओं का बताकर संरक्षण किए जाने की मांग की थी। जबकि रालोद विधायक अशरफ अली किले को अपना पुश्तैनी बता रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुरातत्व विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी किले की नए सिरे से जिला प्रशासन से पुन: रिपोर्ट तलब कर चुकी है।
विज्ञापन

एसडीएम ने भावसी गांव में मनिहार वंशज के सौ परिवार के सदस्यों से बातचीत की।
उन्होंने बताया कि भावसी गांव में मनिहार वंशज बाहुल्य परिवार को नोटिस जारी करके शपथ पत्र मांगा है। किले के कुएं का भी जायजा लिया। विधायक को आगामी पांच फरवरी को शामली तहसील में तलब किया है। दूसरी ओर, विधायक अशरफ अली का कहना है कि किले के वह पुश्तैनी मालिक हैं। किले का रिकाॅर्ड भी उनके पास है। रिकाॅर्ड जिला प्रशासन और शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed