{"_id":"590e16954f1c1be71b4411ca","slug":"record-of-wheat-procurement-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद का रिकार्ड टूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद का रिकार्ड टूटा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
wheat
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में जहां 95 प्रतिशत गेहूं कटाई एवं थ्रेसिंग कार्य पूरा हो चुका है, वहीं 21 क्रय केंद्रों पर 50 हजार 697 क्विंटल गेहूं खरीद के साथ गत वर्ष का रिकार्ड टूट गया।
जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 21 खरीद केंद्र एक अप्रैल से खोले गए थे। इसमें चार क्रय केंद्र खाद्य विभाग, पीसीएफ के सोलह और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र शामिल है।
गत वर्ष एक लाख आठ हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 41 हजार 697 क्विंटल गेहूं की खरीद कर केंद्र बंद हो गए थे। इस बार एक लाख 92 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 50 हजार 699 क्विंटल खरीद हो चुकी है, जो गत वर्ष की खरीद कर आगे निकल गई है। इसमें खाद्य विभाग ने 14 हजार 650 क्विंटल, पीसीएफ ने 32 हजार 524 क्विंटल, भारतीय खाद्य निगम ने 3709 क्विंटल गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन
जिला विपणन अधिकारी रजनीश भारती ने बताया कि गत वर्ष छह मई तक 28 हजार 388 क्विंटल गेहूं की खरीद की थी। इस साल लक्ष्य के सापेक्ष 26 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 21 केंद्रों पर दो हजार प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद हो रही। बीस मई तक गेहूं की ज्यादा खरीद हो सकती है।