फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Record found disorganized, instructions for improvement

रिकार्ड मिला अव्यवस्थित, सुधार के दिए निर्देश

Thu, 19 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Record found disorganized, instructions for improvement
शामली विकास भवन का निरिक्षण करती डीएम - फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर ने नवीन विकास भवन का निरीक्षण कर अधूूरी पड़े विकास भवन की जानकारी लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यरत कर्मचारियों से पटलवार जानकारी हासिल करके डीएम ने रिकॉर्ड को अच्छी तरह से रखने के साथ-साथ साफ सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने नवीन विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दीवारों पर पान की पीक के निशान मिले। विकास भवन में समाज कल्याण विभाग और डीपीआरओ विभाग के कार्यालयों का रिकार्ड का रखरखाव के निर्देश दिए। निरीक्षण का कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से पटलवार जानकारी हासिल की। डीएम ने सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने नवीन विकास भवन के निर्माण संबंधी भी जानकारी भी प्राप्त की। सीडीओ ने बताया कि दिसंबर 2013 में शामली विकास भवन की शासन से सबसे पहले 11 करोड़ 52 लाख रुपये की स्वीकृति हुई थी। 10 करोड़ 55 लाख रुपये की शासन से प्राप्त हुई। जिले से 20 करोड़ 25 लाख रुपये का नया इस्टीमेंट राजकीय निर्माण निगम की ओर से लखनऊ निगम मुख्यालय को भेजकर 9 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि की मांग की गई है। निगम मुख्यालय से ग्राम्य विकास विभाग लखनऊ को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। मौके पर जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed