फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Record-breaking vote in three villages

तीन गांवों में रिकार्ड तोड़ मतदान

Sun, 29 Nov 2015 12:32 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 29 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Record-breaking vote in three villages
शामली । ग्राम प्रधान-पंचायत सदस्य के पद के लिए थानाभवन ब्लाक में सबसे अधिक मतदान दखौड़ी जमालपुर, चंदेनामाल व  दभेड़ी गांव में 91 प्रतिशत तक रिकार्ड तोड़ हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार को थानाभवन ब्लाक में प्रथम चरण में प्रधान-पंचायत सदस्य के रिकार्ड तोड़ मतदान थानाभवन क्षेत्र के ग्राम दखौड़ी जमालपुर, चंदेनामाल में 91 प्रतिशत तक हुआ है। थानाभवन ब्लाक के ग्राम बंतीखेड़ा गांव के 15 बूथों पर 84 प्रतिशत व  मुल्लापुर, मसावी-जमालपुर गांव में 80 प्रतिशत, रसीदगढ़-नौजल, नौजली गांव में 72 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय एवं चुनाव कंट्रोल रूम प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि थानाभवन ब्लाक में सुबह सात बजे से मतदान के लिए उत्साह बना हुआ था। सुबह नौ बजे तक 14.47 प्रतिशत, ग्यारह बजे तक 36.93 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 55 प्रतिशत, तीन बजे 68 प्रतिशत, शाम साढ़े चार बजे तक 74.85 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बार जिला पंचायत सदस्य व बीडीसी चुनाव से ज्यादा मतदान हुआ है। सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान पद पर 95 प्रतिशत तक मतदान वैध है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed