फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Read Fazil of Hazrat Abbas Alamdar in Majlis

मोहर्रम पर मजलिस में हजरत अब्बास अलमदार के फजायल पढ़ें

Mon, 01 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Read Fazil of Hazrat Abbas Alamdar in Majlis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। एक व दो मोहर्रम पर मजलिसे आयोजित की गईं। एक मजलिस में मौलाना रजी बिसवानी ने हजरत अब्बास अलमदार के फजायल पढ़े तो दूसरी मजलिस में कुरानी आयात पर रोशनी डाली गई।
रविवार रात एक मोहर्रम पर दो मजलिसों का आयोजन किया गया। नगर के छोटे इमामबाड़े में एक मजलिस में शब में खिताब फरमाते हुए मौलाना रजी बिस्वानी ने हजरत अब्बास अलमदार के फजायल पढ़कर सुनाएं। इसके अतिरिक्त हजरत अब्बास की अपने प्रिय भाई इमाम ए हुसैन की इज्जत ओ मोहब्बत को बयान किया गया। एक मजलिस में सोज सलाम लबी जैदी कुर्रत उल ऐन, हैदर मेहंदी, जाफर जैदी व मर्सियाख्वानी हुसैन हैदर जैदी ने की। नोहा ख्वानी फैसल जैदी और आगाज जैदी ने की।
विज्ञापन

दूसरी मजलिस का आगाज वसी हैदर साकी द्वारा सोज सलाम व मर्सियाख्वानी करके किया गया। मोहर्रम की रात की मजलिस को बड़े इमामबाड़े में खिताब करते हुए मौलाना जावेद हुसैन साहब ने कुरानी आयात पर रोशनी डाली। जिंदगी को नेक कामों में सर्फ करने की बात कही। जिसमें बाद में मसायब ए इमाम ए हुसैन बयान किए गए। मजलिस में मजलूम ए कर्बला इमाम ए हुसैन पर अश्क बहाएं। मजलिस के बाद गुलजार जैदी व कुर्रत उल ऐन मेहंदी व यावर जैदी द्वारा संयुक्त रूप से नोहाख्वानी की गई एवं मातमदारों ने मातम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed