फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Read carefully the statement, conclusion and questions related to general knowledge.

Shamli News: ध्यान से पढ़ लें कथन निष्कर्ष और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल

Fri, 23 Aug 2024 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 23 Aug 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Read carefully the statement, conclusion and questions related to general knowledge.
शामली। शुक्रवार से शुरू हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी शिक्षाविदों से सिलेबस के टिप्स पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षाविदों के अनुसार अभ्यर्थी मानसिक अभिरूचि से जुड़े सवालों को जरूर पढ़ लें। क्योंकि इस टॉपिक से 12 से 13 सवाल प्रश्नपत्र में आ सकते हैं। इसके अलावा कथन निष्कर्ष और सामान्य ज्ञान से जुड़े आठ से नौ प्रश्न आ सकते हैं। शहर के शिक्षक अर्जुन कुमार ने बताया कि सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, रिजनिंग और न्यूमेरिकल एंड मेंटल एबिलिटी टेस्ट में बांटा गया है। हर वर्ग में अलग-अलग प्रश्न आते हैं। रिजनिंग में सर्वाधिक प्रश्न मानसिक अभिरूचि के होते हैं। इसके अलावा ब्लड रिलेशन के प्रश्न काफी उलझाऊ होते हैं। इसकी प्रैक्टिस अधिक से अधिक करें। बताया कि गणित सिंपलीफिकेशन, प्रॉफिट एडं लॉस, डिस्काउंट, सामान्य ज्ञान में करंट अफेयर, इंडियन, पॉलिटिकल, स्टेटिक और यूपी स्पेशल के सर्वाधिक प्रश्न आते हैं। हिंदी में तत्सम, मुहावरे, संज्ञा, सर्वनाम, विश्लेषण, क्रिया के सवाल अधिक आएंगे।

यूपी पुलिस के पेपर में चार भागों में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर ऑफलाइन ओएमआर शीट में लिया जाएगा। मौजूद विकल्प के उत्तर को अभ्यर्थियों को बॉल पेन से भरना होगा। हर सवाल दो अंक का होगा। पूरा पेपर 300 अंकों का होता है। इसमें गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटे जाते हैं। परीक्षा का कुल समय 120 मिनट यानी दो घंटे होगा।
विज्ञापन

इतने अंकों के होंगे प्रश्न
सामान्य ज्ञान 38
सामान्य हिंदी 37
न्यूमेरिकल एंड मेंटल एबिलिटी टेस्ट 38
मेंटल एप्टीट्यूड टेस्ट 37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed