फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Raw materials stuck in sea route, paper industry in trouble

Shamli News: कच्चा माल समुद्री मार्ग में फंसा, संकट में पेपर उद्योग

Sun, 08 Mar 2026 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 08 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Raw materials stuck in sea route, paper industry in trouble
शामली। इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के चलते अमेरिका, ब्रिटेन और सऊदी अरब से समुद्री मार्गों के जरिए आने वाला 13 हजार मीट्रिक टन कच्चा माल बीच रास्ते में फंस गया है, जिसका असर शामली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पेपर उद्योग पर पड़ने लगा है। युद्ध के कारण समुद्री मार्ग प्रभावित होने से पेपर मिलों को कच्चे माल की आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

अमेरिका, ब्रिटेन और सऊदी अरब से शामली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की करीब 30 से अधिक पेपर मिल इकाइयों के लिए कच्चा माल समुद्री मार्ग से भारत आता है। मौजूदा युद्ध के हालात में हारमुज क्षेत्र से होकर आने वाला मार्ग प्रभावित हो गया है, जिससे पेपर उद्योग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शामली के पेपर व्यवसायी अशोक बंसल और युवा उद्यमी अभिनव बंसल ने बताया कि अमेरिका, ब्रिटेन और सऊदी अरब से कंटेनरों के जरिए कच्चा माल ईरान के हारमुज समुद्री मार्ग से भारत आता है। युद्ध के कारण यह मार्ग बाधित होने से उनकी औद्योगिक इकाई का करीब ढाई हजार से पांच हजार मीट्रिक टन वेस्ट पेपर समुद्र में ही फंसा हुआ है। उनका कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति नहीं हुई तो स्थानीय बाजार में कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर मिल के स्वामी राजेश्वर बंसल ने बताया कि उनकी इकाई का करीब आठ हजार मीट्रिक टन कच्चा माल विदेश से आना था, जो अभी तक नहीं पहुंच पाया है। सामान्य स्थिति में यह माल करीब एक माह में पहुंच जाता था, लेकिन युद्ध के कारण देरी हो रही है। इससे उत्पादन लागत बढ़ने और पेपर के दाम महंगे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पहले एक डॉलर की कीमत करीब 90 रुपये थी, जो अब करीब डेढ़ रुपये तक बढ़ गई है। डॉलर महंगा होने से भी आयातित कच्चा माल और तैयार उत्पाद की कीमतों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed