फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ravidas continued to propagate Sanatan Dharma throughout his life.

आजीवन सनातन धर्म का प्रचार करते रहे रविदास

Thu, 17 Feb 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ravidas continued to propagate Sanatan Dharma throughout his life.
सत्य नारायण इंटर कॉलेज में रविदास जयंती मनाते स्टाफ के सदस्य। - फोटो : SHAMLI
शामली। शिक्षण संस्थानों में बुधवार को संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर फूल मालाएं अर्पित की गई।
विज्ञापन

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में आचार्य कुलदीप ने बालिकाओं को संत रविदास के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मन चंगा कटौती में गंगा कहावत को संत रविदास ने ही सार्थक किया। संत रविदास आजीवन सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते रहे। हिंदू धर्म ही सर्वोपरि धर्म है, का आह्वान संत रविदास ने ही दिया। प्रबंधक सुमित गुप्ता और प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने संत समाज का कितना बड़ा उपकार मानव जीवन पर है, इस विषय पर बालिकाओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में संत रविदास की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने संत रविदास के चित्र पर फूलमाला अर्पित करके किया। उन्होंने कहा कि करीब 600 वर्ष पूर्व संत रविदास ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया और अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में रामनाथ, लक्ष्मी गर्ग और छवि शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर घनश्याम सारस्वत, शिवकुमार, महेश गौड़, अक्षय जिंदल, साकेत निर्वाल, सुमन शर्मा, ज्योति तायल, नीतू अग्रवाल, साक्षी, सोनिया सिंघल, अमित ऐरन, मोहित मित्तल, विनोद और गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed