फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ration dealer ke khilaf hungama

टिटौली में राशन डीलर के खिलाफ हंगामा

Mon, 12 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
ration dealer ke khilaf hungama
शामली के गांव टिटोली में राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
शामली। राशन वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए टिटौली गांव में लोगों ने हंगामा प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे आवश्यक वस्तु एवं खाद्य निगम के चेयरमैन रियासत राणा को ज्ञापन देकर आरोपी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। 
विज्ञापन


रविवार सुबह टिटौली गांव के लोगों की भीड़ हाईवे किनारे इकट्ठा हुई। ग्रामीणों ने बताया कि डीलर राशन वितरण करने में मनमानी और गड़बड़ी कर रहा है। सूची में नाम होने के बावजूद ग्रामीणों को राशन देने से इंकार कर देता है। यदि विरोध करते हैं तो ग्रामीणों से अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन


इसी बीच आवश्यक वस्तु एवं खाद्य निगम के चेयरमैन रियासत राणा टिटौली पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनके सामने भी जमकर हंगामा किया। उनसे कहा कि आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से राशन डीलर मनमानी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि आरोपी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियासत राणा ने ग्रामीणों को कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर शांत किया। इस दौरान विवेक, अनिल, नरेंद्र, शक्ति, मनजीत कुमार, सुरेश, महेंद्र, यशपाल, बोबी, रोहित, प्रवीन, सुखपाल, राजकुमार, मुन्नी, दीपक और फरमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed