{"_id":"58fe4aa34f1c1b9228c0c63e","slug":"rana-will-make-uttar-pradesh-the-best-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएंगे : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएंगे : राणा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
policital
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। जलालाबाद में पहली बार पहुंचे क्षेत्रीय विधायक और राज्य मंत्री सुरेश राणा का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने प्राचीन जाहरवीर गोगा माढ़ी पर हाथ जोड़कर मत्था टेका। उसके बाद प्राचीन देवी मंदिर में आयोजित विशाल स्वागत सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
अभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उसके बाद जय, वंदेमातरम का गान हुआ। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने लोगों को बिजली, सड़क, गन्ना भुगतान,शिक्षा आदि क्षेत्र में किये गये निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को आगे बढ़ाते मुख्यमंत्री योगी की कार्यशैली से प्रदेश की तरक्की के बारे में बताया।
साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने की नसीहत भी दी। गन्ना किसानों की सुविधा के लिए चीनी मिलों में रात्रि में विश्राम एवं अलाव आदि के लिए व्यवस्था कराने की बात कही।
विज्ञापन
मौके पर नरेश कुमार आचार्य, दीपक सैनी, बोबी शर्मा, हरिओम उपाध्याय, रविंद्र शर्मा, सचिन, सुशील, ब्रिजेश कुमार, डॉ. देवेंद्र आर्य, सुशील सैनी, शेखर उपाध्याय, राजकुमार सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।