फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rallod's protest in the Collectorate against the Agricultural Law

कृषि कानून के विरोध में रालोद का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 03 Dec 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rallod's protest in the Collectorate against the Agricultural Law
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
शामली। कृषि कानून के विरोध में रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपकर कृषि कानून को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को रालोद जिला योगेंद्र सिंह चेयरमैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचे और कृषि कानून का विरोध किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को सौंपा। कहा कि कृषि उपज व्यापार कानून, आवश्यक वस्तु संशोधन कानून किसान विरोधी है। कानून के लागू होने से मंडी समिति, एमएसपी समाप्त हो जाएगी। कारपोरेट जगत की स्वेच्छा से दी जाने वाली कीमत पर कृषि उपज की खरीद होगी। पूंजीपतियों और किसानों के बीच संभावित विवादों का निस्तारण भी सिविल कोर्ट में न होने से किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन होगा।
विज्ञापन

मौके पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष सतवीर पंवार, ऋषिराज राझड़, पूर्व प्रमुख वाजिद अली, अनवार चौधरी टपराना, डाक्टर विक्रांत जावला, राव उस्मान, सनोज चौधरी, अशरफ अली, डाक्टर मुबारक अली समेत रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed