{"_id":"5987653b4f1c1b8d448b4939","slug":"rakshabandhan-today-rises-in-the-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन आज, बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन आज, बाजारों में बढ़ी रौनक
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रक्षाबंधन पर्व को लेकर रविवार को शहर के बाजारों में पूरी चहल पहल नजर आई। बाजारों में लोगों ने राखियों और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की।
सुबह से ही बाजारों में सुंदर सुंदर राखियों और मिठाइयों की दुकानें सज गईं। सड़कों के किनारे लगी राखियों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस बार बाजारों में केवल भारतीय राखियां ही नजर आईं। लोगों ने मोदी की राखी, बाहुबली, डोरीमोन, मोटू पतलू, छोटा भीम, मोबाइल और कैमरे वाली राखियां बच्चों ने जमकर खरीदी।
भारतीय राखी 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक नजर आई। जबकि ज्वेलर की दुकानों पर चांदी की सुंदर सुंदर राखियां सजी रही। जिनमें 150 रुपये से लेकर दो हजार तक बिक रही हैं।
विज्ञापन
जिसमें राखी के बीच में ओम, हनुमान और गणेश की बनी मूर्ति वाली राखियां ज्यादा बिक रही हैं। शहर के कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, बड़ा बाजार, सुभाष चौक आदि बाजारों में दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। वहीं, शहर की मिठाइयों की दुकान पर भी खरीददारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। बाजारों में सभी मिठाइयों का मिक्स डब्बा 270 से 300 रुपये तक बेचा जा रहा है। बहने भाइयों के लिए मिठाई और राखियां बाजारों में खरीदती नजर आईं।
मुसाफिरों का मुश्किलों भरा हुआ सफर
शामली। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रोडवेज बसों- ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को रक्षाबंधन के लिए रोडवेज बसों में अपेक्षा से कम सवारियां निकल रही थी। दोपहर दो बजे के बाद शामली से मेरठ, पानीपत, सहारनपुर, दिल्ली और करनाल जाने के लिए रोडवेज बसों में सवारियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शाम साढ़े छह बजे शामली रोडवेज बस अड्ड़े पर ज्यादा भीड़ होने से रोडवेज बसें कम पड़ गई। दो- दो घंटे तक रोडवेज बसों के नहीं होने से सवारियां को दूसरे साधनों से रवाना होना पड़ा। शामली बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर प्रतिदिन से 25- 30 प्रतिशत ज्यादा आय होने की संभावना है।