फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rakhi tied on the wrists of brothers on Uday Tithi

उदय तिथि में भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Fri, 12 Aug 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rakhi tied on the wrists of brothers on Uday Tithi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जिले भर में बहनों ने उदय तिथि में भाइयों को तिलक करके मिठाई खिलाकर तथा उनकी कलाई पर राखी बांधकर मनाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प देते हुए उपहार भेंट किए।
रक्षाबंधन पर भद्रा के चलते शुभ मुहूर्त न होने के भ्रम के चलते शुक्रवार को दूसरे दिन भी रक्षाबंधन का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही भाइयों और बहनों में रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया। बहनों ने भाइयों का टीका करके राखी बांधी। उनकी लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद उन्हें मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। राखी और मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बहनों ने सफर में झेली दुश्वारी
प्रदेश सरकार ने भले ही रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया था, लेकिन उनका सफर दुश्वारी भरा रहा। नाकाफी इंतजाम के चलते बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर महिलाएं परेशान दिखीं। बसों का इंतजार घंटों तक करना पड़ा। बस आती तो उसमें चढ़ने में धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी। दिल्ली से शामली और शामली से सहारनपुर आने-जाने वाली ट्रेनों में भी अच्छी-खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की आय रही औसत से भी कम
फोटो समाचार
शामली। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को अपेक्षा से कम सवारियां यूपी रोडवेज की बसों में निकल पाईं। जिससे शामली यूपी रोडवेज की औसत से भी कम आय हुई।
रक्षाबंधन का त्योहार ज्यादातर लोगों ने बृहस्पतिवार को मनाया था। शुक्रवार को शामली रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से लेकर शाम तक कम सवारियां निकलीं। शामली रोडवेज बस अड्डे की प्रतिदिन की आय का आसैत तीन लाख रुपये का रहता है। बृहस्पतिवार को अधिक सवारियां निकलने से 3.33 लाख रुपये की आय हुई थी। शुक्रवार को सवारियों की संख्या घट गई। बस अड्डे की आय 2.90 लाख रुपये पर सिमट गई। शामली रोडवेज के बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान का कहना है रक्षाबंधन के दिन सरकारी कार्यालय खुले रहे। शुक्रवार 12 अगस्त को रक्षाबंधन, 13 अगस्त दूसरा शनिवार और 14 अगस्त साप्ताहिक अवकाश रहने से सवारियां अब यूपी रोडवेज की बसों में रविवार दोपहर बाद भीड़ निकलेगी। उनका कहना है कि बुधवार को तीन लाख रुपये, बृहस्पतिवार को यूपी रोडवेज को 3.33 लाख रुपये और शुक्रवार को 2.90 लाख रुपये आय हुई है। बीते 24 घंटे में 43 हजार रुपये की आय कम हो गई है।

हजार से अधिक महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की
पिछले दो दिनों में 6042 महिलाओं ने यूपी रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की है। इनमें एक हजार 706 महिलाओं ने बृहस्पतिवार को चार हजार 341 महिलाओं ने शुक्रवार को यूपी रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि शुक्रवार को दो लाख रुपये और बृहस्पतिवार को 85,248 रुपये की यात्रा महिलाओं ने रोडवेज बसों में निशुल्क की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed