फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rakesh Tikait warning: Get us a cut on the highway in Shamli, otherwise construction work will be stopped

राकेश टिकैत की चेतावनी: हाईवे पर कट दिलाओ, अन्यथा रोका जाएगा निर्माण कार्य, आरक्षण मामले पर कही ये बात

Sat, 24 Aug 2024 04:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 24 Aug 2024 04:29 PM IST
सार

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शामली जनपद के भाजू में दिल्ली-देहरादून इकॉनोमी हाईवे पर कट नहीं मिलने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की चेतावनी दी। उन्हाेंने दुष्कर्म मामलों पर भी जवाब दिए।
 

विज्ञापन
Rakesh Tikait warning: Get us a cut on the highway in Shamli, otherwise construction work will be stopped
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकाॅनाॅमिक हाईवे पर ग्राम भाजू में कट नहीं मिलने तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


राकेश टिकैत भाजू में हाईवे पर कट की मांग को लेकर डीएम से मिले। इस दौरान किसान और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई। मगर कोई नतीजा नहीं निकल सका।

विज्ञापन

टिकैत ने प्रेस वार्ता में कहा कि ग्राम भाजू में दिल्ली-देहरादून इकोनोमी हाईवे पर कट को लेकर बात हुई है। एनएचएआई के अधिकारी बहकाते हैं और प्रशासनिक अधिकारी भी उन्हीं की बात कर रह रहे हैं। कहा कि इस कट से 50 से अधिक गांव जुड़ेंगे। कहा कि यदि कट नहीं मिला तो क्षेत्र का विकास भी नहीं होगा।

लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के राकेश टिकैत पर रासुका लगाए जाने की मांग के सवाल पर कहा कि नंद किशोर गुर्जर सरकार के व्यक्ति हैं वह कुछ भी कर सकते हैं।

आरक्षण के सवाल पर कहा कि ब्राहमण और ठाकुर भी गरीब हैं, आरक्षण तो उनको भी चाहिए। हम चाहते हैं कि देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed