फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rakesh Tikait shouts at Kisan Panchayat, says that the government has considered the farmers weak

UP: किसान पंचायत में जमकर बरसे राकेश टिकैत, कहा-किसानों को कमजोर न समझे सरकार, जल्द करेंगे ट्रैक्टर मार्च

Mon, 31 Jul 2023 06:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Jul 2023 06:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में किसान पंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जल्द ही ट्रैक्टर मार्च निकालने का भी एलान किया।

विज्ञापन
Rakesh Tikait shouts at Kisan Panchayat, says that the government has considered the farmers weak
Rakesh Tikait - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जनपद के कांधला थानाक्षेत्र में एक किसान पंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर हमला बोला। भूमि अधिग्रहण गन्ना भुगतान किसानों पर फर्जी मुकदमे सहित अन्य समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव डांगरौल में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक किसान सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। गांव में पहुंचने पर किसानों ने उनका स्वागत कर ट्रैक्टर ट्रॉली से रोड शो निकाला। उसके बाद किसान सभा को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आज के समय में सबसे ज्यादा परेशान है। फसलों का दाम उचित नहीं मिल रहा है,जिसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि किसान को अनदेखा किया जा रहा है । किसान अब आंदोलन करना सीख गया है । किसान अब सरकार से पीछे नहीं हटेगा किसान जेल भी जाएगा और दिल्ली की सीमाओ पर आंदोलन भी करेगा। भूमि-अधिग्रहण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार किसान को कमजोर समझने की गलती कर रही है अब समय आ गया है कि किसान अपनी ताकत का परिचय दें।

बिजली के मुद्दे पर सरकार की जमकर खिंचाई की उन्होंने कहा कि फसलों के दाम तो उचित मिल नहीं रहे और बिजली के बिल की मार लगातार उन पर डाली जा रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की किसानों पर फर्जी मुकदमे बर्दाश्त नहीं किये जाए। जल्द ही ट्रैक्टर मार्च किया जाएगा ।

सभी से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की गई। युवाओं को बढ़-चढ़कर आंदोलन में हिस्सा लेना चाहिए। सभा का संचालन ओमपाल मलिक ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed