फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rajendra Malik will go to invite Khap Chaudharis

राजेंद्र मलिक खाप चौधरियों को न्योता देने जाएंगे

Sun, 12 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Malik will go to invite Khap Chaudharis
शामली। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक मंगलवार से खापों के चौधरियों को 26 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत का न्योता देने जाएंगे।
विज्ञापन

महापंचायत को सफल बनाने के लिए हिंद मजदूर किसान समिति और गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक पूरी तरह जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि महापंचायत में बकाया गन्ना भुगतान और नया गन्ना मूल्य 370 रुपये प्रति क्विंटल कराने की मांग को लेकर प्रमुख मुद्दा रहेगा। पिछले तीन साल से गन्ने का का भाव में बढ़ोतरी नही हुई है। किसानों को समय पर चीनी मिलों द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए मंगलवार से 18 खाप के चौधरियों को न्योता देने जाएंगे।

न्योता मिला तो पंचायत में जाने का विचार करेंगे : नरेश टिकैत
शामली। बालियान खाप के चौधरी एवं भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि महापंचायत करने का सभी को अधिकार है। यदि 26 सितंबर की मुजफ्फरनगर महापंचायत में आने का उन्हें न्योता दिया गया तो महापंचायत में शामिल होने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। यदि उन्हें न्योता नहीं दिया गया तो वह महापंचायत में नहीं जाएंगे। बिना न्योता के कदर नहीं होती है। मेरठ की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली में 450 रुपये गन्ना मूल्य दिए जाने की घोषणा की थी। प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई के हिसाब से 450 रुपये से अधिक गन्ने का भाव घोषित किया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed