{"_id":"66da0a6dca78476c7b081e64","slug":"rajasthani-artists-preparing-the-idol-of-ganpati-bappa-shamli-news-c-26-1-sal1002-127574-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गणपति बप्पा की मूर्ति तैयार कर रहे राजस्थानी कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गणपति बप्पा की मूर्ति तैयार कर रहे राजस्थानी कलाकार
Fri, 06 Sep 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
शामली के वीवी डिग्री कॉलेज रोड पर दुकान में सजी गणेश जी महाराज की म़ूर्ति । संवाद
शामली। गणेश चतुर्थी महोत्सव सांत सितंबर से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर कलाकारों भगवान गणेश की मूर्तियां बनने के साथ बाजार में बिक्री भी शुरू हो गई है। राजस्थानी कलाकार रात दिन मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं। ज्यादातर मूर्तियां पर्यावरण की दृष्टि से इको फ्रेंडली हैं।
शहर से सटे लिलौन गांव में राजस्थान के जोधपुर, प्रतापगढ़ और अन्य स्थानों के मूर्तिकार भगवान गणेश की मूर्ति तैयार करने में जुटे हुए हैं। मूर्तिकार सावन, मोहन ने बताया कि उनके पास 12 फीट तक की मूर्तियां तैयार करने का काम चल रहा है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारों ने भी मूर्ति तैयार करने का काम दिया है। इसके चलते दिन रात मूर्ति निर्माण जारी है। मूर्ति बनने के साथ भगवान गणेश के नैन-नक्श पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। उनके आसन को भी खास बनाया जा रहा है। इसके अलावा शहर में हनुमान रोड, नया बाजार, गांधी चौक बाजार, कैराना, कांधला, जलालाबाद में भी गणपति की मूर्ति खरीदने के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है।
मिट्टी से तैयार की जा रही बप्पा की मूर्तियां
मोहन और सावित्री बताया कि बप्पा की मूर्तियां मिट्टी व चौक मिट्टी से तैयार की जा रही हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक है। प्रत्येक मूर्ति आकार व विभिन्न मुद्राओं में बनाई जा रही हैं। छोटी मूर्तियों की मांग ज्यादा है। मिट्टी की मूर्तियों की विशेष मांग है।