Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rainfall causes havoc on wheat crop, farmers' concern increases

Shamli News: गेहूं की फसल पर आफत की बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

Sat, 03 May 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rainfall causes havoc on wheat crop, farmers' concern increases
शामली- मेरठ मार्ग पर बरसात के बाद ​ ​भीगी पड़ी गेंहू की फसल ।  संवाद
शामली। जिले में शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश से तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं गेहूं की फसल के लिए बारिश आफत बनकर बरसी। तेज हवा के चलते आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा। कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात से ही मौसम में बदलाव आने पर आसमान में बादल छा गए थे। रात में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन सुबह छह बजे काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। सुबह दस बजे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। इसके बाद दोपहर तक बादल छाए रहे। शाम को चार बजे के कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे।
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर में कैराना रोड, नेहरू मार्केट, कबाड़ी बाजार समेत कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। बारिश में गेहूं की फसल भीगने के कारण कटाई व थ्रेसिंग का कार्य रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान श्रीपाल, अक्षय व राजकुमार ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल भीग गई, जिसकी अब सूखने के बाद ही कटाई व थ्रेसिंग हो सकेगी। बाग ठेकेदार कालू ने बताया तेज हवा चलने से आम की फसल जमीन पर गिरने से नुकसान हुआ है। बारिश होने से पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
ऊन क्षेत्र में बारिश के बाद गेहूं की कटाई से हवा में उड़ रहे धूल के कण साफ हो गए। किसान ब्रजपाल, विकास, प्रवीण ने बताया कि खेत में कटी पड़ी फसल भीगने से नुकसान हुआ है। किसान जगमेर शर्मा ने बताया कि 10-15 प्रतिशत किसानों की फसल खेत में है। गन्ने की बुवाई भी प्रभावित हो गई।
गढ़ीपुख्ता व क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी, बुंटा, भाट्टू और राझड़ में किसान नौशाद, शुभम, गुलजार, भूरा, ऋषिपाल और शमीम ने बताया कि किसान खेत में गेहूं की फसल काटने व थ्रेसिंग में लगे थे, लेकिन बारिश से काम रुक गया।
कांधला में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। कई जगह पेड़ उखड़ गए। बागों में आम और खेतों में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है, जिससे किसानों में चिंता बनी है।
जलालाबाद क्षेत्र में किसान सचिन सैनी, बिट्टू सैनी, विनोद कुमार, राजेश ने बताया बारिश व तेज हवा से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल व भूसा भीगने से किसानों को नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि एक तरफ तो भूसे का भाव नहीं मिल रहा है, अब से बारिश से भूसा भीग गया है। गन्ने की बुवाई भी बारिश के कारण प्रभावित हो गई है।
झिंझाना में बारिश के कारण ऊन-शामली के क्षतिग्रस्त मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बादलों से बिजली की गड़गड़ाहट से लोगों में डर बना रहा। बाग मालिक कस्बा निवासी नौशाद खान, अनीस खान ने बारिश से आम की फसल में लगे रोग को काफी हद तक धुलने की संभावना जताई है।

थानाभवन क्षेत्र के किसान सुभाष सैनी, बीरबल, रामानंद, सुरेश, बिट्टू ने बताया बारिश से भीगी फसल सूखने में समय लगता है। बारिश व तेज हवा के कारण किसानों को फसल में नुकसान हुआ है। बिडौली क्षेत्र में भी कैंपेन मशीन से काटे गए गेहूं से अभी कुछ किसानों का खेतों से तूड़ा नहीं बना, जो बारिश होने से लगभग आधा ही बन पाएगा, जिससे किसानों को नुकसान हुआ है।

शामली- मेरठ मार्ग पर बरसात के बाद  भीगी पड़ी  गेंहू की फसल ।  संवाद

शामली- मेरठ मार्ग पर बरसात के बाद भीगी पड़ी गेंहू की फसल ।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed