फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain harvesting wall could not withstand rain

बारिश को नहीं झेल पाई रेन हार्वेस्टिंग हौज की दीवार

Fri, 13 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rain harvesting wall could not withstand rain
शामली। नगरपालिका द्वारा वर्षा जल संचयन के लिए बनाए गए हौज की दीवार बारिश को नहीं झेल पाई। बारिश के पानी से हौज की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और उसके किनारे की मिट्टी धंस गई।
विज्ञापन

नगरपालिका शामली ने करीब एक साल पहले वर्षा जल संचयन के लिए पालिका परिसर में बड़ा हौज बनाया था। इस हौज में करीब 12 फीट का बोरिंग कर पाइप लगाया था। उसमें रेत की परत बनाई गई थी ताकि बारिश का पानी हौज में जमा होने पर धीरे-धीरे जमीन में पहुंच जाए, जिससे भूजल स्तर रोकने में मदद मिल सके। बुधवार रात को हुई बारिश होने पर हौज की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। उसके आसपास की मिट्टी धंस गई। पालिका कर्मी दीवार क्षतिग्रस्त होने पर उसमें भरे पानी को पंप लगाकर निकलाने में लगे रहे। पालिका के जेई मूलचंद ने बताया कि यह हौज पालिका के पार्क के बारिश के पानी के लिए बनाया गया है। भारी बारिश होने से सड़क का पानी भी पार्क में पहुंच गया। क्षमता से अधिक पानी होने पर वह हौज के ऊपर तक पहुंच गया। पानी अधिक जमा होने से मिट्टी धंस गई, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार की मरम्मत कराई जा रही है। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं आया। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed