फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain fell throughout the day; the temperature dropped by six degrees.

Shamli News: दिनभर लगी रही बारिश की झड़ी, तापमान छह डिग्री गिरा

Fri, 30 Oct 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rain fell throughout the day; the temperature dropped by six degrees.
ऊन में बारिश के बाद हुआ जलभराव। संवाद
शामली। जिले के मौसम में बृहस्पतिवार को बदलाव आया। गरज-चमक के साथ बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई बेमौसम बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त रहा, वहीं ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरा है। बारिश से धान और सब्जी की फसलाें को नुकसान हुआ है। जिले में आठ एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

जिले में बुधवार देर रात से बादल छा गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद आठ बजे से बारिश शुरू हो गई। कभी हल्की बारिश तो कभी तेज बारिश और कभी बूंदाबांदी दिनभर रुक-रुककर चलती रही। बारिश से तापमान गिरने से लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। घने बादल छाए रहने से रात में भी बारिश होने के आसार बने हैं।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 23 और न्यूनतम तापमान 18 से गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वी यमुना नहर लोअर खंड के सहायक अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले में आठ एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने किसानों को सलाह दी है कि बताया कि कटाई की गई फसलों को सूखे एवं सुरक्षित स्थान पर रखे। खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखें व बारिश के समय अनावश्यक सिंचाई न करें। खाद, बीज व कृषि उपकरणों को नमी से बचाकर रखे और फसलों की निगरानी करें।

ऊन में बारिश के बाद हुआ जलभराव। संवाद

ऊन में बारिश के बाद हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed