फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain causes cold as temperatures drop, damages crops

Shamli News: बारिश से तापमान गिरने से बनी ठंड, फसलों को नुकसान

Sat, 21 Mar 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 21 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rain causes cold as temperatures drop, damages crops
शामली के मोहल्ला बरखंड़ी रोड पर जलभराव । संवाद
शामली/थानाभवन। जिले में सुबह से बूंदाबांदी व बारिश होती रही। दोपहर में बारिश थमने से लोगों को राहत मिली, हालांकि बादल छाए रहने से बारिश के आसार बने हुए है। बारिश के बाद तापमान में छह डिग्री सेल्सियस कम होने से मौसम में ठंड बन गई। उधर, बारिश होने से गेहूं, सरसों व आलू की फसल में नुकसान की आशंका को लेकर किसान चिंतित है। जिले में दस एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को शुरू हुई बूंदाबांदी रात साढ़े 10 बजे तक हुई। इसके बाद रात में बारिश थमी रही। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे से फिर से बारिश शुरू हुई। दोपहर ढाई बजे तक बारिश व बूंदाबांदी चलती रही, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। लोग बारिश में भीगते हुए हुए जाते दिखाई दिए। बारिश के कारण ठंड बनने से लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले। दोपहर बाद से जिले में बादल छाए रहे, जिससे बारिश होने के आसार बने रहे। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिरकर 18 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कम होकर 13 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश होने और इसके बाद मौसम साफ होने के आसार है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के किसान सुभाष सैनी, रामानंद, महेंद्र कश्यप आदि किसानों का कहना है कि इस समय मौसम का स्थिर रहना जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी भी आंधी या तेज हवा उनकी मेहनत पर पानी फिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू, सरसों और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आलू के कम दाम मिलने से किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। खेतों में आलू की खोदाई चल रही है। अगेती गेहूं की फसल पककर तैयार है। किसान प्रदीप राणा ने बताया कि अगर खेतों में दो-तीन दिन तक पानी रहता है, तो आलू के सड़ने, गलने का खतरा बढ़ जाता है। इससे किसानों साल भर की मेहनत पर पानी फिर सकता है। इसे लेकर चिंता बनी है।
किसान मकबूल मलिक न बताया तेज हवा के साथ बारिश से तैयार गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। इससे दानों का वजन कम हो सकता है और पैदावार में 20 से 30 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है।


किसान राकेश सैनी ने बताया कि खेतों में सरसों की फसल पककर तैयार खड़ी है। तेज हवा चलने से फसल खेत में गिर गई है। इससे भारी नुकसान की आशंका है।

शामली के  मोहल्ला बरखंड़ी रोड पर जलभराव । संवाद

शामली के मोहल्ला बरखंड़ी रोड पर जलभराव । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed